![]() |
आयुष्मान कार्ड - पूरी जानकारी
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(AB-PMJAY) पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकारी योजना है। इसके तहत पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ ले सकते हैं।
मुख्य लाभ : 👇
₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर प्रति परिवार प्रति वर्ष।
सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार।
सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में सुविधा।
योजना के लाभ की देशभर में पोर्टेबिलिटी उपलब्ध है।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं : Link 👇
https://beneficiary.nha.gov.in/
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करे : Link 👇
https://beneficiary.nha.gov.in/
आयुष्मान कार्ड लिस्ट : Link 👇
https://beneficiary.nha.gov.in/
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?
सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लिंक खुलने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। फिर आधार कार्ड से संबंधित सत्यापन पूरा करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें।
सत्यापन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर आपकी Family ID और परिवार से संबंधित जानकारी दिखाई दे सकती है। जिस सदस्य का कार्ड बनाना है, उसकी जानकारी देखें और उसके सामने दिखाई दे रहे “Active” विकल्प पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर लें।
⚠️ ध्यान रखें: आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, तभी आधार OTP के माध्यम से सत्यापन किया जा सकेगा। अपना OTP किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें और कार्ड बनाने या डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का उपयोग करें।
https://www.rksdigitalsky.site/
🇮🇳 सबका साथ, सबका विकास 🇮🇳


0 Comments